back to top

पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त

कराची। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 107 लोग सवार थे। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उड़ान संख्या पीके-303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीआईए एयरबस ए320 में 99 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान हवाईअड्डे के निकट जिन्ना आवासीय सोसाइटी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा, कैप्टन ने हवाई यातायात टावर को सूचित किया कि उसे विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी लग रही है और इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया। उड़ान संख्या पीके 303 लाहौर से कराची आ रही थी।

नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई हफ्तों के लॉकडाउन के बाद कुछ दिनों पहले ही सीमित मात्रा में घरेलू उड़ानों की इजाजत दी थी। टीवी चैनलों में दिखाया जा रहा है कि जिस जगह यह दुर्घटना हुई वहां कुछ घरों और कारों को नुकसान पहुंचा है। बचावकर्मी व पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बर्बाद हुए घरों से अब तक कम से कम चार शव मिल चुके हैं जबकि कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

सीएए ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और वायु सेना ने बचाव और राहत अभियान में मदद के लिए अपने दल भेजे हैं। पीआईए का विमान कैप्टन सज्जाद गुल उड़ा रहे थे। इस कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने एआरवाई न्यूज चैनल को बताया कि विमान के पंखों में आग लगी थी जो दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कुछ घरों की छतों से टकराया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि इस हादसे में कितने लोगों की जान गई है। लेकिन अगर यात्री या चालक दल इस क्रैश लैंडिंग में बच जाते हैं तो यह चमत्कार होगा। पाकिस्तान में सात दिसंबर 2016 के बाद यह पहला बड़ा विमान हादसा है जब चित्राल से इस्लामाबाद आ रहा एक पीआईए एटीआर-42 विमान बीच में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई थी।

मृतकों में गायक और ईसाई धर्म के प्रचारक जुनेद जमशेद भी शामिल थे। पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हाफीज को उद्घृत करते हुए डॉन अखबार ने कहा, हमारी प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। हम पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे। तस्वीरों में घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है। निवासियों की मदद के लिए एंबुलेंस और राहतकर्मी मौके पर मौजूद थे।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सेना के त्वरित प्रतिक्रिया बल और सिंध पाकिस्तान रेंजर्स के जवान राहत और बचाव अभियान में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। डॉन अखबार ने सिंध के स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया समन्वयक मीरां यूसुफ को उद्घृत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं लोक कल्याण मंत्री ने घटना के बाद कराची के सभी प्रमुख अस्पतालों में आपातस्थिति की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...