back to top

महीने में 20 दिन अपने प्रभार वाले जिलों में रहें पार्टी पदाधिकारी : प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने सभी प्रभारी पदाधिकारियों को महीने में 20-22 दिन अपने जिम्मे वाले जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

प्रियंका ने गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों जिन्हें विभिन्न जिलों का प्रभार दिया गया है, वे महीने में 20-22 दिन अपने प्रभार वाले क्षेत्र में जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें। प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने प्रदेश के सचिव, महासचिव समेत तमाम पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने साथ ही पिछले एक महीने से जारी संगठन सृजन अभियान के तहत हर ब्लॉक में जाकर बूथ को मजबूत करने की मुहिम में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। प्रियंका ने पदाधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में आगामी तीन जनवरी से प्रवास का कार्यक्रम शुरू करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...