back to top

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में स्वच्छता के लिए प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2025 को राजधानी के बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए वाल्मीकि पुरी, निकट मोहन मेकिंग, इरादत नगर, लखनऊ में समिति ने स्वच्छता थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 10 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए 1600 मीटर की दौड़, 15 से से 20 वर्ष के बच्चों के लिए 03 कि०मी० की दौड़ प्रतियोगिता एंव बड़े लड़कों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

दौड़ के समापन पर राजेश वाल्मीकि ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक एंव क्षेत्रीय लोग सम्मलित हुये। ध्वजा रोहण एंव राष्ट्रगान के उपरान्त सभी को जल मिष्ठान वितरित किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट एंव दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि और समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरण किया साथ ही तीन की०मी० दौड़ प्रतियोगिता में विजेता में यू प्रथम, कार्तिक द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे वासु तथा 16सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर कृष्णा, सौम्या द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विनीत को पुरस्कार, मेमंटो एंव सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन ने क्षेत्रीय खिलाड़ियों में आत्मविश्वास व उत्साह का संचार किया और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया। समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि ने कहा कि यह दौड़ केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि हमारे दिलों में देश के प्रति सम्मान और स्वच्छता के संकल्प को मजबूत करने का एक प्रयास है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...