back to top

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में नहीं खेलेंगे पंत

मुंबई। ऋषभ पंत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में शुक्रवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि यह विकेटकीपर बल्लेबाज श्रृंखला के पहले मैच में सिर में चोट लगने से अभी पूरी तरह उबरे नहीं हैं।

भारतीय टीम बुधवार को राजकोट पहुंच गई लेकिन पंत उनके साथ नहीं गए। उन्हें बेंगलुरू जाना होगा जहां उन्हें सिर में चोट लगने से संबंधित मानक व्यवस्था से गुजरना होगा। पंत भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिन्हें आईसीसी के सिर में चोट लगने के संबंधी व्यवस्था दिए जाने के बाद किसी वनडे से बाहर होना पड़ा है।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, वह पंत दूसरे वनडे में नहीं खेलेंगे। तीसरे वनडे में उनकी उपलब्धता रिहैबिलिटेशन प्रोटोकॉल के आधार पर तय की जाएगी। पहले वनडे में पैट कमिन्स की गेंद पंत के हेलमेट पर लगी थी जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण करने के लिए नहीं उतरे।

बयान में कहा गया है, पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए हेलमेट में गेंद लगने से षभ को थोड़ा परेशानी हुई और इसलिए उन्होंने मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया। उन्हें रात को अस्पताल ले जाया गया। वह सामान्य हैं और उनके स्कैन की सारी रिपोर्ट स्पष्ट हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह रिहैबिलिटेशन प्रोटोकॉल के लिए एनसीए बेंगलुरू जाएंगे।

तीसरा वनडे 19 जनवरी को बेंगलुरू में होगा इसलिए संभावना है कि अगले 72 घंटों में उनकी शारीरिक स्थिति देखकर फैसला किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था जिसके बाद भारत की टीम 255 रन पर सिमट गई थी। पंत ने 33 गेंदों पर 28 रन बनाए थे। उनकी जगह केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की तो मनीष पांडे क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे। ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला के शुरूआती मैच में 10 विकेट से जीत हासिल करके तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...