back to top

भविष्य में भारतीय टीम की कमान संभाल सकता है पंत : अजहर

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों में सभी प्रारूपों में स्वयं को साबित किया है और वह भविष्य में भारतीय टीम की कमान संभालने के दावेदारों में सबसे आगे होंगे। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेंगे।

अजहरूद्दीन ने ट्वीट किया, ऋषभ पंत के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे और उन्होंने सभी प्रारूपों में स्वयं को स्थापित किया। यदि चयनकर्ता निकट भविष्य में भारतीय कप्तानी के दावेदारों में उन्हें सबसे आगे पाते हैं तो यह हैरानी भरा नहीं होगा। उनकी आक्रामक क्रिकेट से भारत को आने वाले समय में फायदा होगा।

इस 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ महीनों में तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया। पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाए तथा भारत की 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में उन्होंने लगातार मैचों में अर्धशतक लगाए थे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...