back to top

एक्शन में बदलाव के साथ पंड्या ने की एक साल बाद पहली बार गेंदबाजी

सिडनी। भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने एक साल पहले हुई पीठ की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए रविवार को यहां दूसरे वनडे के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार शीर्ष स्तर के क्रिकेट में गेंदबाजी की। दो दिन पहले शुरूआती वनडे के बाद पंड्या ने कहा था कि वह महत्वपूर्ण मैचों में और जब सही समय होगा, तभी गेंदबाजी करेंगे।

उन्होंने शरीर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए अपने गेंदबाजी एक्शन में थोड़ा बदलाव किया है। रविवार को 27 साल के पंड्या ने भारत को बड़ा विकेट अपने चार ओवर के स्पैल के दौरान शतकवीर स्टीव स्मिथ के रूप में 42वें ओवर में दिलाया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, हार्दिक को दो ओवर फेंकने के बाद ठीक लगा। शुरू में हमने सोचा कि उसे दो ओवर के लिए ही आजमाते हैं लेकिन उसे अच्छा लगा और हमने उससे दो ओवर और कराए। और मुझे लगता है कि उसने अपनी ऑफ कटर से हमारी गेंदबाजी योजना का थोड़ा सा खुलासा कर दिया।

पंड्या अपनी टीम के दबाव में आने पर गेंदबाजी के लिए उतरे जिसमें उन्होंने पहला ओवर अच्छा डाला। उन्होंने शानदार फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान पर केवल पांच रन गंवाए। अपने दूसरे ओवर में पंड्या ने महज चार रन दिए जिसमें आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उनकी धीमी गेंद को खेलने में थोड़ी मुश्किल हुई।

तीसरे ओवर में उन्होंने स्मिथ को शार्ट और वाइड गेंद को खेलने के लिए लुभाया जो उनकी योजना का हिस्सा लग रहा था और यह इस आस्ट्रेलियाई के बल्ले को छूती हुई सीधे मोहम्मद शमी के हाथों में चली गई। वहीं आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने भी कहा कि पंड्या ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे उनके गेंदबाजों ने भी कुछ तरीके जान लिए। उन्होंने कहा, हमें गेंद की रफ्तार को कम करने के लिए हार्दिक से थोड़ा सा ब्लूप्रिंट मिल गया।

पहले उनकी डिलिवरी स्ट्राइड ज्यादा साइड की ओर होती थी लेकिन रविवार को यह छाती के सामने से दिखी जो उन्होंने अपने शरीर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए किया है। भारतीय गेंदबाजों को जब मुश्किल हो रही थी, तब पंड्या ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया। भारतीय उप कप्तान लोकेश राहुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, यह अच्छा है। इससे कप्तान और टीम से थोड़ा दबाव कम होता है।

आईसीसी टी20 विश्व कप में 10 महीने का समय बचा है, पंड्या ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि वह लंबे समय के लक्ष्य और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी करेंगे। पंड्या की पिछले साल अक्टूबर में ब्रिटेन में पीठ की सर्जरी हुई थी। उनकी पीठ 2018 में इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के बाद से ही उन्हें परेशान कर रही थी। इस सर्जरी के कारण वह करीब एक साल तक क्रिकेट से बाहर रहे। इस आलराउंडर ने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सितंबर 2019 में खेला था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...