back to top

पंचायत’ एक्टर का जातिवाद पर छलका दर्द बोले-आज भी गांवों में जिंदा है जातिगत भेदभाव… मंदिरों में नहीं मिलती एंट्री

मुंबई। प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज़ पंचायत में फुलेरा गांव के नए सचिव जी के रूप में पहचान बनाने वाले विनोद सूर्यवंशी ने हाल ही में अपनी जिंदगी के कुछ बेहद निजी और भावुक अनुभव साझा किए। कर्नाटक के एक छोटे से गांव से निकलकर फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं रहा। इस सफर में उन्हें न सिर्फ आर्थिक तंगी बल्कि गहरे सामाजिक भेदभाव का भी सामना करना पड़ा।

विनोद ने बताया कि उनके गांव में आज भी जाति के आधार पर बंटवारा साफ नजर आता है। गांव के दो अलग-अलग हिस्से हैं एक में उच्च जाति के लोग रहते हैं और दूसरे में दलित समुदाय। उन्होंने कहा कि यह विभाजन सिर्फ सामाजिक नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी महसूस होता है।

बचपन की कड़वी यादें,होटल में खाना खाने के बाद प्लेटें खुद धोए हैं

अपने बचपन का एक दर्दनाक किस्सा बताते हुए विनोद ने कहा कि जब वह 11-12 साल के थे, तब अपने पिता के साथ गांव गए थे। वहां एक होटल में खाना खाने के बाद उन्हें अपनी प्लेटें खुद धोनी पड़ीं, जबकि उन्होंने पूरा बिल चुकाया था। उन्होंने यह भी बताया कि आज भी उनके गांव में एक मंदिर ऐसा है, जहां उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं है।

त्योहार भी बन जाते थे दुख का कारण

विनोद ने अपने संघर्ष भरे दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि त्योहार भी खुशी नहीं, बल्कि दुख लेकर आते थे। उन्होंने कहा, मैंने अपने माता-पिता को कई बार रोते देखा है। त्योहारों के समय लगता था कि ये क्यों आते हैं, क्योंकि हम उन्हें मना ही नहीं पाते थे।

इंडस्ट्री में भी झेलना पड़ा भेदभाव

सिर्फ गांव ही नहीं, बल्कि मनोरंजन इंडस्ट्री में भी उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा। विनोद ने बताया कि उनके डार्क कॉम्प्लेक्शन की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्ट किया गया। यहां तक कि एक बार उन्हें चुन लिए जाने के बाद भी हटा दिया गया, क्योंकि क्रिएटिव टीम को उनका रंग पसंद नहीं आया।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...