back to top

भारतीय सेना के मिसाइल हमले में पाक के ठिकाने तबाह

श्रीनगर। नियंत्रण रेखा पर बर्फ पिघलने के बाद से आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही पाकिस्तानी सेना को भारतीय जवानों ने विध्वंसक अंदाज में जवाब दिया है।

कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की कोशिश करा रहे पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने ऐंटी टैंक मिसाइल अटैक के जरिए उसकी कई अग्रिम चौकियां तबाह कर दी हंै। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना ने अपने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए इसका एक विडियो भी जारी किया है।

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ दिनों से लगातार नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी करते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था। मिलिट्री इंटेलिजेंस को हाल ही में इस बात के इनपुट्स मिले थे कि पाकिस्तानी सेना नॉर्थ कश्मीर और केजी सेक्टर के कुछ इलाकों में घुसपैठ की साजिश रची है।

सेना के जवान लगातार एलओसी और सीमा से सटे इलाकों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान कुपवाड़ा में पाकिस्तान रेंजर्स के लगातार एलओसी पर भारी गोलाबारी किए जाने के बाद भारतीय सेना ने ऐंटी टैंक मिसाइल का इस्तेमाल करते हुए जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तानी रेंजर्स और आर्मी के कई जवानों के मारे जाने की सूचना मिली है।

सूत्रों के मुताबिक, सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन-चार चौकियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, भारतीय सेना ने अब तक सिर्फ इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए इसका एक विडियो जारी किया है और दुश्मन को हुए नुकसान को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले भी कई बार केजी सेक्टर के इलाकों पुंछ और राजौरी में भारतीय सेना ऐसी ही कार्रवाई कर चुकी है। नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना पहले भी पुंछ के बालाकोट और कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर के इलाकों में कई पाकिस्तानी को तबाह कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...