back to top

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी, पुंछ में एलओसी पर अग्रिम चौकियों को बनाया निशाना

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए बृहस्पतिवार को गोलीबारी और गोलाबारी तेज कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना पिछले 12 दिनों से मोर्टार और छोटे हथियारों से एलओसी से लगे असैन्य इलाकों को निशाना बना रही है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, आज करीब नौ बज कर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर पुंछ के कस्बा और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार से गोले दाग कर सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर भी संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि भारतीय थल सेना ने इन सभी सेक्टरों में पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना के नौशेरा, कस्बा और किरनी सेक्टरों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया है। राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप गांवों में रह रहे निवासी तब से खौफ के साए में रह रहे हैं, जब बीते सप्ताह पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में तीन व्यक्ति मारे गए थे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...