back to top

पाकिस्तान नकली मुद्रा की समस्या से निपटने के लिए जारी करेगा नए नोट

कराची। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने नकदी की कमी और नकली मुद्रा के खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा की उन्नत तकनीक से लैस नए नोट पेश करने की घोषणा की है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद ने यहां पत्रकारों को बताया कि नए नोट सुरक्षा की अंतरराष्ट्रीय स्तर की उन्नत तकनीक से लैस होंगे। पाकिस्तानी मुद्रा को आधुनिक बनाने के लिए इसमें विशिष्ट सुरक्षा संख्या तथा डिजाइन का इस्तेमाल होगा।

अहमद ने कहा कि यह बदलाव धीरे-धीरे किया जाएगा ताकि पाकिस्तान में सार्वजनिक स्तर पर कोई समस्या न खड़ी हो जैसा कि अतीत में कुछ अन्य देशों में देखा गया है। हालांकि, कुछ वित्तीय विशेषज्ञों इस बात पर आश्चर्य जताया और सवाल किया कि क्या इसके साथ ही नकली नोट की समस्या तथा काले धन बाजार से निपटने के लिए 5,000 रुपये या उच्च मूल्य वर्ग के नोट का विमुद्रीकरण भी किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, नकदी की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काले धन के अवैध इस्तेमाल से काफी प्रभावित है, जो उच्च मूल्यवर्ग के नोट के प्रचलन के कारण आसान है। कैपिटल इन्वेस्टमेंट के सोहेल फारूक ने कहा, पाकिस्तान की मौद्रिक प्रणाली की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए यह सही कदम है, लेकिन क्या इसमें नोटबंदी शामिल होगी…यह देखना होगा। एक अन्य बैंकर ने कहा कि केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नई मुद्रा लाने के दौरान जनता तथा व्यवसायों को कोई असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...