back to top

पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया। यह मिसाइल 290 किलोमीटर तक के लक्ष्य को निशाना बना सकती है।

सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, प्रशिक्षण प्ररीक्षण आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास का हिस्सा था जिसका उद्देश्य दिन और रात में संचालन तैयारी प्रक्रिया का अभ्यास करना था। बयान में कहा गया कि गजनवी मिसाइल विभिन्न तरह के मुखास्त्रों को 290 किलोमीटर तक ले जाने में सक्षम है।

पाकिस्तान के सरकारी रेडियो पाकिस्तान के अनुसार परीक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जकी मंज, महानिदेशक, स्ट्रैटेजिक प्लांस डिविजन, कमांडर आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड और सामरिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंजीनियर उपस्थित थे।

पाकिस्तान ने 29 अगस्त, 2019 को गजनवी का प्रायोगिक परीक्षण किया था। उससे कुछ दिन पहले भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...