back to top

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़

लश्कर के आतंकवादियों के साथी गिरफ्तार

श्रीनगर। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के तीन साथियों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित नशीली दवाओं के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का बृहस्पतिवार को दावा किया। अधिकारियों ने यहां बताया कि जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके से गिरफ्तार लोगों के पास से 21 किलोग्राम हेरोइन और 1.34 करोड़ रुपये नकद राशि बरामद की गई है।

एक अधिकारी ने बताया, विश्वसनीय सूचना के आधार पर हंदवाड़ा में पुलिस ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित नशीली दवाओं के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और प्रतिबंधित समूह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के तीन साथियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अब्दुल मूमीन पीर, इस्लाम उल हक पीर और सैयद इफ्तिखार इंद्राबी के रूप में की गई है। सभी हंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों के पास से उच्च गुणवत्ता वाली 21 किग्रा हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। साथ ही उनके पास से 1.34 करोड़ रुपए नकद और नकदी गिनने वाली मशीन बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है।

एक अधिकारी ने बताया, यह मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के करीबी संपर्क में था और मादक पदार्थ के धंधे में शामिल था। यह लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों की वित्तीय मदद कर रहा था। इनके पास से बरामद सामान से मादक पदार्थ बेचने वालों और आतंकवादियों के बीच संबंध का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आतंकवादी संगठनों, चरमपंथियों, तस्करों और अन्य राष्ट्र विरोधी तत्वों के बीच साठगांठ की विस्तार से जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...