back to top

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास लगातार दूसरे दिन पाक ने की गोलाबारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन रविवार को भी मोर्टार दागे। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने बालाकोट और मेंढर सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्वाई की। दोनों सेक्टरों में दोपहर करीब 12.50 बजे सीमा पार से फायरिंग और मोर्टार से गोलाबारी शुरू हो गया, जो अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी था।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में भारी फायरिंग की और गोलाबारी किए, जिसमें एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। शहीद नायक राजीव सिंह शेखावत(36) राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी उषा शेखावत हैं।

सेना ने रविवार को नायक शेखावत को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू के वायु सेना स्टेशन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित किए।

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और एलीट व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता ने भी शहीद सैनिक को सलामी दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...