back to top

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास की गोलाबारी

जम्मू। पाकिस्तानी बलों ने रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम क्षेत्रों पर मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। साथ ही तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला बारूद बरामद किए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि गोलाबारी में भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रवक्ता ने कहा, तड़के लगभग तीन बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में एलओसी के पास अकारण ही छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

भारतीय सेना ने भी उचित जवाबी कार्वाई की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी सुबह पांच बजे तक जारी रही, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे निवासियों में दहशत फैल गई और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में हथियार, गोला बारूद बरामद

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने रविवार को कुछ हथियार और गोला बारूद बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह और 16 राष्ट्रीय राइफल्स ने सुरनकोट में गली गिरजन में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और एक राइफल, तीन मैगजीन और एक पिस्तौल के साथ 150 गोलियां बरामद कीं। उन्होंने बताया कि हथियारों और गोला बारूद को सुदूर इलाके में एक सुनसान जगह पर छुपाया हुआ था।

उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर चलाए गए अभियान के दौरान हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इस सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...