back to top

कोविड-19 की चौथी लहर से जूझ रहा है पाकिस्तान, नए मामले तीन गुना बढ़े

इस्लामाबाद। पाकिस्तान कोविड-19 महामारी की चौथी लहर से जूझ रहा है। देश में पिछले तीन हफ्तों से भी कम समय में हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या तीन गुना बढ़ गयी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ संक्रमण के मामलों में वृद्धि के लिए कारोबार और पर्यटन स्थलों को फिर से खोले जाने को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने सरकार से लॉकडाउन लगाने की घोषणा करने का अनुरोध किया है ताकि ईद-उल-अजहा स्वास्थ्य संबंधी सख्त पाबंदियों के साथ मनाई जाए।

 

रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के।,980 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत रही। 21 जून को संक्रमण के केवल 663 नए मामले आए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि यह पहली बार है जब 30 मई के बाद से संक्रमण दर चार प्रतिशत के पार चली गयी है। 30 मई को संक्रमण दर 4.05 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या 9,73,284 हो गयी है जबकि पिछले 24 घंटों में 27 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 22,582 हो गयी है।

 

आंकड़ों के मुताबिक, 9,13,203 लोग इस महामारी से पूरी तरह उबर चुके हैं लेकिन करीब 2,119 लोगों की हालत गंभीर है जिसका मतलब है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है और अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 1.90 करोड़ से अधिक खुराक लगायी जा चुकी हैं। विपक्षी दलों की चेतावनियों और छात्रों के प्रदर्शन के बावजूद सरकार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की बोर्ड परीक्षाएं करा रही है जिससे संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...