back to top

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की सीडी बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई

इस्लामाबाद: जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत के कदम के बाद पाकिस्तान सरकार ने देश में भारतीय फिल्मों की सीडी की बिक्री के खिलाफ मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई। कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने की प्रतिक्रिया में पाकिस्तान की ओर से उठाया गया यह नवीनतम कदम है। इससे पहले पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने भारतीय कलाकारों वाले और भारत निर्मित उत्पादों के विज्ञापनों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया था। डॉन अखबार ने सूचना मामले पर प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान के हवाले से कहा, हमने भारतीय विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है और भारतीय फिल्में जब्त करने के लिए सीडी की दुकानों के खिलाफ मुहिम शुरू की है।

 

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय संघीय राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय फिल्मों के खिलाफ पहले ही मुहिम शुरू कर चुका है और प्रांतीय सरकारों के साथ मिलकर इसे जल्द देश के अन्य हिस्सों में भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, आज गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस्लामाबाद में सीडी की कुछ दुकानों पर छापा मारा और भारतीय फिल्में जब्त की। पेमरा ने बुधवार 14 अगस्त को इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए एक पत्र जारी किया था। पेमरा ने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर भारतीय चैनलों एवं कंटेंट के प्रसारण की इजाजत वह पहले ही रद्द कर चुका है।

 

पेमरा के पत्र के अनुसार, बहरहाल, यह देखा गया है कि विभिन्न बहुराष्ट्रीय उत्पादों के विज्ञापन जो या तो भारत में निर्मित हैं या जिनमें भारतीय कलाकारों-प्रतिभाओं ने अभिनय किया है, उनका इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारण हो रहा है। इसके अनुसार डेटॉल साबुन, सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट पाउडर, पैंटीन शैम्पू, हेड एंड शोल्डर शैम्पू, लाइफब्वॉय शैम्पू, फॉग बॉडी स्प्रे, सनसिल्क शैम्पू, नॉर नूडल्स, फेयर एंड लवली फेस वॉश और सेफगार्ड साबुन के उत्पाद के विज्ञापन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय सुमदाय से दृढ़ता से कहा है कि जम्मू कश्मीर पर फैसला उसका अंदरूनी मामला है और उसने पाकिस्तान से भी इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...