back to top

भारत के लिए हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला अनुकूल समय पर करेंगे: पाक

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला फिलहाल नहीं किया गया है, लेकिन वह अपने लिए अनुकूल समय पर इसका आदेश दे सकता है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर शीर्ष स्तर पर चर्चा हुई है। डॉन अखबार ने उनके हवाले से कहा, कई विकल्पों में से एक यह भी है जिसपर विचार किया जा रहा है। हम प्रतिबंध का फैसला अपने लिए अनुकूल समय पर करेंगे, फिलहाल इसपर कोई फैसला नहीं किया गया है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला नहीं किया गया है और इस तरह का कोई भी कदम सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद उठाया जाएगा। कुरैशी ने कहा था कि हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लेंगे। विदेश मंत्री ने भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने संबंधी डॉन की रिपोर्ट को खारिज करते हुए उसे अटकलबाजी करार दिया था।

 

कुरैशी से पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को ट्विटर पर घोषणा की थी कि पाकिस्तान, भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद करने और अफगानिस्तान के साथ होने वाले भारत के कारोबार के लिए अपने सड़क मार्गों के इस्तेमाल को पूरी तरह प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है। बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना की कार्यवाही के बाद पाकिस्तान ने फरवरी में अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 27 मार्च को नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर की उड़ानों को छोड़ कर बाकी के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था। पाकिस्तान ने 15 मई को भारत जाने वाले विमानों के अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने पर लगी रोक 30 मई तक बढ़ा दी थी। पाकिस्तान ने सभी असैन्य विमानों के लिए 16 जुलाई को हवाई क्षेत्र खोला था। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान ने इस फैसले के विरोध में भारत के साथ राजनयिक संबंध सीमित कर भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था। पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार, रेल एवं बस सेवा भी स्थगित कर दी थी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...