back to top

इरफान खान की हीरोइन सबा कमर के खिलाफ पाक की अदालत ने जारी किया अरेस्ट वारंट

 

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड स्टार इरफान खान (Irrfan Khan) की फिल्म ‘हिंदी मीडियम (Hindi Medium)’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वालीं पाकिस्तानी अदाकार सबा कमर (Saba Qamar) इन दिनों मुश्किलों में हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत (Pakistan Court ) ने अरेस्ट वारंट (Arrest Warrant) जारी किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि एक्ट्रेस ने लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद पर डांस का एक वीडियो शूट किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था.

लाहौर की मजिस्ट्रेट अदालत ने एक्ट्रेस सबा कमर (Saba Qamar) और सिंगर बिलाल सईद (Bilal Saeed) के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है, जो लगातार इस मामले पर सुनवाई में पेश होने से बचते आ रहे थे  कोर्ट ने इसके साथ ही इस मामले की सुनवाई अगले 6 अक्टूबर को तय की है.

लाहौर पुलिस ने पिछले साल सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 के तहत पुराने शहर लाहौर में एक मस्जिद वजीर खान को ‘अपवित्र’ करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था. एफआईआर (FIR) के मुताबिक, सबा और बिलाल ने मस्जिद के सामने नाचने का एक वीडियो शूट किया था. इस घटना पर पाकिस्तान के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी. पंजाब प्रांत की सरकार ने इस सिलसिले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था. घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी हुई थी. सोशल मीडिया पर फजीहत झेलने के बाद हालांकि सबा और बिलाल दोनों ने माफी मांग ली थी.

एक्ट्रेस ने कहा था कि यह एक निकाह (विवाह) के दृश्य वाला संगीत वीडियो था. इसे न तो किसी तरह के प्लेबैक म्यूजिक के साथ शूट किया गया और न ही इसे म्यूजिक ट्रैक में एडिट किया गया. आपको बता दें कि सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सबा पाकिस्तान की फेमस टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हैं. सबा कमर ने बॉलीवुड में इरफान खान के अपोजिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से डेब्यू किया है. इसके लिए फिल्मफेयर ने उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया था.

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...