back to top

पद्मश्री बतूल बेगम को मिला लोकनिर्मला सम्मान 2026

कार्यक्रम में पद्मश्री बतूल बेगम का विशेष गायन भी हुआ
लखनऊ। प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की पहल पर स्थापित संस्था सोनचिरैया की ओर से लोक्निर्मला सम्मान- 2026 का आयोजन रविवार को किया गया। यह आयोजन शाम 6:30 बजे से संगीत नाटक अकादमी में किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित लोक कलाकार, सांस्कृतिक विशेषज्ञ, विद्वान और कला प्रेमी मौजूद रहे।
इस वर्ष का लोकनिर्मला सम्मान 2026 भजन-मांड परंपरा की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री बतूल बेगम को भारतीय लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके दीर्घकालिक समर्पण के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री बतूल बेगम का विशेष गायन भी हुआ साथ ही विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकनिर्मला सम्मान की परंपरा देश की महान लोक कलाकारों को सम्मानित करने की रही है। इस सम्मान की शुरूआत पद्मभूषण तीजन बाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गये सम्मान से हुई थी। यह सम्मान पद्मश्री गुलाबो सपेरा, पद्मभूषण शारदा सिन्हा, कर्नाटक की प्रतिष्ठित लोक कलाकार पद्मश्री मंजम्मा जोगती और सुप्रसिद्ध कजरी गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव जी को प्रदान किया जा चुका है। वर्ष 2025 में यह सम्मान उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट को दिया गया था।

RELATED ARTICLES

साल 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और 23 सेकेंड के लिए मानी जा रहीलखनऊ। साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक हैलखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।...

बेंगलुरु में आज से दिखेगा आध्यात्म, संस्कृति व उत्सव का अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश महोत्सव बेंगलुरु के दिल में रंगों को साकार करने के लिए तैयार लखनऊ। जब उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत दक्षिण भारत की युवा...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...