back to top

मुंबई और कर्नाटक के बीच विजय हजारे क्वार्टर फाइनल में पडिक्कल और सरफराज पर होंगी नजरें

बेंगलुरु। घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीमें मुंबई और कर्नाटक सोमवार को यहां होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में जब आमने-सामने होंगी तब सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल से अपनी शानदार फॉर्म को आगे बढ़ाने की उम्मीद होगी।

सोमवार को ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दूसरा क्वार्टर फाइनल उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा। कर्नाटक को ग्रुप चरण के उनके अंतिम लीग मैच में सिर्फ एक ही हार मिली थी। इसके बावजूद टीम को पूरा भरोसा होगा कि वह मुंबई के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पेश करेगी।

देवदत्त पडिक्कल सात पारियों में चार शतक और एक अर्धशतक की मदद से 640 रन के साथ टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अगर लय बरकरार रखे तो 2027 वनडे विश्व कप की टीम तैयारी कर रहे चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा।

सरफराज खान भी टी20 की अपनी धमाकेदार लय को वनडे क्रिकेट में उतारकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे हैं। टीम को अंतिम लीग मुकाबले में पंजाब के खिलाफ मिली अप्रत्याशित हार में सरफराज ने पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। मुंबई वह मैच हार गया था लेकिन सरफराज सीमित ओवरों के प्रारूप में चयनकर्ताओं तक अपना संदेश पहुंचाने में सफल रहे।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में उत्तर प्रदेश का पलड़ा भारी होगा। लीग चरण में अपराजित रहने वाली उत्तर प्रदेश चारों ग्रुप में ऐसी इकलौती टीम रही है। उत्तर प्रदेश को ध्रुव जुरेल की सेवाएं नहीं मिलेंगी, जो ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद भारतीय वनडे टीम से जुड़ गए हैं।

जुरेल ने लीग चरण में सात पारियों में 558 रन बनाए थे और वह पूरी तरह अजेय नजर आ रहे थे। सौराष्ट्र ने अपने शुरुआती तीन में से दो मैच गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए लगातार चार मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई।उनके बल्लेबाज सही समय पर लय में लौटते दिख रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाज चेतन सकारिया भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...