back to top

दुनिया में अब तक 95 लाख से ज्यादा मरीज, 51 लाख से अधिक स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 95 लाख 55 हजार 762 लोग संक्रमित हैं। इनमें 51 लाख 96 हजार 571 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 85 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में डब्ल्यूएचओ के रीजनल डायरेक्टर हैंस क्लज ने कहा है कि 30 यूरोपीय देशों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसमें 11 देश ऐसे हैं जहां पर कोरोना दोबारा से पैर पसार रहा है।

वर्चुअल ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। यूरोप में अब तक 23.67 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 1.89 लाख से ज्यादा की जान जा चुकी है। उधर, पेरिस में एफिल टावर तीन नहीने के बाद दोबारा खोला गया। फ्रांस में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से ही इसे बंद कर दिया गया था। सेंकड वर्ल्ड वार के बाद पहली बार एफिल टावर इतने समय तक बंद रहा। हर साल यहां करीब 70 लाख पर्यटक आते हैं।

वहीं, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के 73 नेताओं की अब तक कोरना की वजह से जान जा चुकी है। वहीं, 284 नेता संक्रमित हुए हैं। बांग्लादेश में संक्रमण के एक लाख 26 हजार 606 मामले आ चुके हैं और 1621 की जान जा चुकी है। वहीं, पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्वारैंटाइन हो गए हैं। देश में अब तक 6 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 93 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पाकिस्तान में 24 घंटे में 4044 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 148 लोगों की मौत हुई है।

देश में संक्रमण का आंकड़ा 1.92 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि 3903 की जान जा चुकी है। देश में 81 हजार 307 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा 74,070 मामले सिंध प्रांत में हैं। उधर, पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डुडा पहले ऐसे वैश्विक नेता हैं, जो महामारी के बीच अमेरिका गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में उनका स्वागत किया। अमेरिका में अभी संक्रमण के मामले 24 लाख से ज्यादा हो गए हैं, जबकि 1 लाख 24 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ दिनों में मामले बढ़े हैं। यहां एक लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट करने की योजना है। अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन 10 हजार लोगों का 10 दिन तक टेस्ट किया जाएगा। उधर, ब्राजील में 24 घंटे में 40,995 मामले सामने आए हैं। 1185 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 92 हजार 474 पहुंच गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 53,874 हो गई है।

एक दिन पहले ब्राजील में 40,131 मामले सामने आए थे और 1374 लोगों की मौत हुई थी। उधर, रूस में 24 घंटे में 7113 नए मामले सामने आए हैं और 92 लोग की मौत हुई है। रूस में संक्रमितों की संख्या 6.06 लाख से ज्यादा है। यहां अब तक 8500 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3.68 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। यहां राजधानी मॉस्को में मरने वालों की संख्या 3669 हो गई है। मॉस्को में इस समय 2.16 लाख से ज्यादा मामले हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...