back to top

भारत में कोविड रोधी टीके की 55 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गई

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 55 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को दोपहर बाद किए गए एक ट्वीट में कहा, रिकॉर्ड प्रगति के तहत, भारत में कोविड-19 रोधी टीके की 55 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है।

भारत को कोविड रोधी टीकाकरण के तहत 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन का समय लगा था। इसके बाद 20 करोड़ से अधिक के आंकड़े तक पहुंचने में 45 दिन और 30 करोड़ से अधिक का आंकड़ा छूने में 29 दिन लगे थे। इसके बाद देश को 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में 24 दिन तथा फिर गत छह अगस्त को 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 20 दिन और लगे थे। चौदह अगस्त को यह आंकड़ा 54 करोड़ से अधिक हो गया था।

देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण 16 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए इसकी शुरुआत हुई थी। कोविड रोधी टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत एक मार्च से हुई थी जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों तथा विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 45 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। इसके बाद, एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। सरकार ने इसके बाद एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की थी।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...