back to top

मोदी, बाइडन समेत 100 से अधिक विश्व नेता व्यक्तिगत रूप से संरा वार्षिक सभा में भाग लेंगे

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा की विश्व नेताओं की अगले हफ्ते होने वाली वार्षिक सभा में 100 से अधिक देशों और सरकार के प्रमुख व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे, और उनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे। वक्ताओं की ताजा सूची के अनुसार यह जानकारी मिली है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में यह बैठक आनलाइन हुई थी। मोदी 25 सितंबर की सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभागार से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। इससे एक दिन पहले 24 सितंबर को वह बाइडन की मेजबानी में वाशिंगटन डीसी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मोदी, बाइडन, आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और उनके जापानी समकक्ष योशिहिदे सुगा वाशिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और 12 मार्च 2021 को हुए पहले वर्चुअल शिखर सम्मेलन के बाद से हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हितों के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 

बयान में कहा गया है कि मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। इस साल की महासभा की चर्चा का विषय कोविड-19 से उबरने की उम्मीद के जरिए लचीलेपन का निर्माण, स्थायित्व का पुनर्निमाण, धरती की आवश्यकताओं को पूरा करना, लोगों के अधिकारों का सम्मान और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना है। बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर महासभा में पहला संबोधन देने न्यूयॉर्क जाएंगे। आम चर्चा में ब्राजील के बाद अमेरिका पारंपरिक रूप से दूसरा वक्ता है। यह चर्चा इस साल 21 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगी। चर्चा के आखिरी दिन अफगानिस्तान के राजनयिक संबोधित करेंगे। अभी संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के दूत गुलाम इसाकजई हैं जिन्हें जून 2021 में पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने संयुक्त राष्ट्र में काबुल का दूत नियुक्त किया। अंतरिम तालिबान सरकार ने इसाकजई की जगह किसी और को नियुक्त करने का अभी कोई फैसला नहीं किया है।

 

जापान और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी 193 सदस्यीय महासभा में अपने देश की ओर से भाषण देने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय आएंगे। इजराइल के नए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास भी इसमें भाग लेंगे और 23 मंत्रियों के व्यक्तिगत रूप से भाषण देने का भी कार्यक्रम है।
संयुक्त राष्ट्र ने देशों से व्यक्तिगत रूप से भाग लेने या पहले से रिकॉर्ड किए गए बयान पेश करने का अनुरोध किया है जैसा कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल सभी देशों ने किया था। कई राजनयिकों और नेताओं ने सार्वजनिक रूप से शिकायत की थी कि क्षेत्रीय मुद्दों और वैश्विक चुनौतियों तथा संकट से निपटने के लिए वर्चुअल बैठक आमने-सामने की बैठक या सामूहिक चर्चा की जगह नहीं ले सकती। बड़ी संख्या में नेता व्यक्तिगत रूप से सभा में भाग लेने की योजना बना रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक सभा की महत्ता को दर्शाता है। वार्षिक सभा में 73 देशों के प्रमुख और 31 सरकारों के प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है। ईरान, मिस्र, फ्रांस, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इस साल पहले से रिकॉर्ड किए गए बयान देंगे। 20 सितंबर से शुरू हो रही इस उच्च स्तरीय बैठक की शुरुआत जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से होगी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...