back to top

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, सोनिया-राहुल,खरगे समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर सोनिया गांधी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, रामगोपाल यादव, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और गठबंधन के कई अन्य नेता भी नामांकन के समय मौजूद रहे। विपक्ष के 80 सांसदों ने प्रस्तावक और अनुमोदक के तौर पर साइन किया है। इनमें सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा।

नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए गए हैं, जिन पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, द्रमुक के तिरुचि शिवा समेत 160 सांसदों ने बतौर प्रस्तावक व अनुमोदक हस्ताक्षर किए हैं। रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और गोवा के लोकायुक्त रहे हैं। वह हैदराबाद में स्थित अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थम् एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं।

बी सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने किया सम्मानित

नामांकन से पहले बुधवार को बी सुदर्शन ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में इंडिया अलायंस ने बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए एक अभिनंदन कार्यक्रम रखा था जहां मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, संजय राउत जैसे विपक्ष के सारे बड़े नेता और फ्लोर लीडर्स मौजूद थे। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे कई नेताओं ने पहले सुदर्शन रेड्डी को सम्मानित किया।

बुधवार को सीपी राधाकृष्णन ने किया नामांकन

इससे पहले एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया। नॉमिनेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, होम मिनिस्टर अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे। सीपी राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया है जिनमें से हर सेट पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर हैं। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रस्तावक थे। पहले सेट में मुख्य प्रस्तावक के रूप में पीएम मोदी ने साइन किया है।

अब आप उपराष्ट्रपति चुनाव का नंबर गेम भी समझ लीजिए…इस बार निर्वाचक मंडल में कुल 782 सांसद हैं। इनमें से 542 लोकसभा के सांसद हैं जबकि राज्यसभा के सांसदों की संख्या 240 है। वहीं समर्थन की बात करें तो NDA के पास 422 सासंदों का समर्थन है जबकि विपक्ष के पास कुल 312 सांसद हैं..जबकि जीत के लिए 391 सांसद चाहिए। इस हिसाब से NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है। अब सारा फोकस इस बात पर है कि जीत का मार्जिन कितना रहता है।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...