back to top

आठ सांसदों का निलंबन वापस होने तक मानसून सत्र का बहिष्कार करेगा विपक्ष

नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व में कई विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया और आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द किए जाने तक कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया। वहीं सरकार ने कहा कि अमर्यादित आचरण को लेकर निलंबित सदस्यों को पहले माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने सबसे पहले सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। उसके बाद माकपा, भाकपा, तृणमूल कांग्रेस, राकांपा, सपा, शिवसेना, राजद, द्रमुक, आप आदि दलों के सदस्य भी सदन से बाहर चले गए। इससे पहले विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद ने आठ निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार से तीन मांगें हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार दूसरा विधेयक लेकर आए और यह सुनिश्चित करे कि निजी कंपनियां किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम कीमतों पर नहीं खरीदें। आजाद ने मांग की कि एमएसपी को स्वामीनाथन समिति के फार्मूले के हिसाब से निर्धारित किया जाना चाहिए और निजी कंपनियों के साथ-साथ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के लिए भी अनिवार्य हो कि वह एमएसपी से कम कीमत पर किसानों की उपज की खरीद नहीं करे।

उन्होंने कहा जिन सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है, उनका निलंबन रद्द कर दिया जाए। जब तक सरकार ये तीन चीजें नहीं करती, हम सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि समय की कमी ही समस्या की जड़ है। उन्होंने सुझाव दिया कि सदस्यों को अधिक समय तक बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर छोटे दलों को दो तीन मिनट का समय मिलता है जिसमें बात पूरी नहीं हो पाती।

उन्होंने कहा इसे समय के बंधन में नहीं बांधें। उन्होंने रविवार की घटना के संदर्भ में कहा कि वह आसन और सरकार की मजबूरी समझते हैं। उन्होंने कहा उस दिन सदन की भावना की बात हुई लेकिन सदन की भावना सदस्यों की संख्या से तय नहीं होती। यह राजनीतिक दलों पर निर्भर होनी चाहिए। उस दिन 18 पार्टियां एक साथ थीं। आजाद ने कहा कि सरकार एक राष्ट्र, एक बाजार, एक देश, एक कर और फिर एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड पर जोर देती रही हे। लेकिन भगवान के लिए एक राष्ट्र, एक पार्टी की ओर नहीं जाएं।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि आसन को विवाद में घसीटा गया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को आसन पर दोषारोपण नहीं करना चाहिए। नायडू ने विपक्षी दलों के सदस्यों से कार्यवाही के बहिष्कार के अपने फैसले पर फिर से विचार करने और सदन की चर्चा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बहस, चर्चा और निर्णय के लिए है न कि व्यवधान के लिए। नायडू ने यह भी कहा कि एक साक्षात्कार में निलंबित सदस्यों ने अपने आचरण को सही ठहराया है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि निलंबित सांसदों को सदन से बाहर रखने की सरकार की कोई जिद नहीं है। निलंबन रद्द किए जाने की कुछ सदस्यों की मांग पर जोशी ने कहा, अगर वे खेद जताते हैं, तो इस पर गौर किया जाएगा। नेता सदन थावरचंद गहलोत ने कहा कि निलंबित सदस्यों ने यह जताने की कोशिश की कि जैसे यह विपक्ष की नहीं, आसन की गलती है। उन्होंने कहा यह उचित नहीं है। हर कोई उस दिन की घटना की निंदा कर रहा है और उसे दुखद बता रहा है।

गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने भी इसे दुखद करार दिया लेकिन उन्होंने आसन पर आक्षेप किया, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका 35 साल का संसदीय अनुभव है और उन्होंने अपने जीवन में ऐसी दुखद घटना नहीं देखी। गहलोत ने कहा माइक तोड़ना, टेबल पर बैठ जाना, टेबल पर चढ़ना, नियम-पुस्तिका और विधेयक की प्रतियों को फाड़ना…, यह सब निंदनीय और दुखद है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...