back to top

राज्यसभा में हंगामे की भेंट चढ़े शून्यकाल और प्रश्नकाल, बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा बरकरार

नयी दिल्ली। विपक्षी दलों के सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित अन्य मुद्दों पर संसद के दोनों सदनों में नारेबाजी की, जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा किया जिसके कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मानसून सत्र की शुरुआत से ही एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं, जिससे सदन में गतिरोध बना हुआ है। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और आसन के निकट पहुंचकर ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाने लगे।

मानसून सत्र के दौरान लोक सभा में हंगाम करते विपक्षी पार्टियों के सांसद ।

सदन में हंगामे के बीच ही आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए। बिरला ने विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, प्रश्नकाल में महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों पर चर्चा है। विशेष रूप से हमारे जनजातीय क्षेत्र के बहुत सदस्य आज प्रश्न पूछना चाहते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, मेरा प्रयास होता है कि सदन चले और चर्चा हो… आप नियोजित तरीके से सदन को बाधित करते हैं। आप तख्तियां लेकर आते हैं। देश आपको देख रहा है।

हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 12 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही 12 बजे पुन: शुरू हुई तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत कराए। विपक्ष के सदस्यों ने एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मणिपुर माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया।

उन्होंने मणिपुर माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 (2025 का संख्यांक 1) को तत्काल लागू करने के कारणों को दर्शाने वाला एक विवरण भी सदन में प्रस्तुत किया। पीठासीन सभापति संध्या राय ने आसन के समीप पहुंचकर नारेबाजी कर रहे विपक्षी दलों के सांसदों से अपने स्थान पर कार्यवाही चलने देने की अपील की। उन्होंने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, ‘‘आप सभी वरिष्ठ सदस्य हैं। नए सांसद आपसे सीखना चाहते हैं। आपका व्यवहार ठीक नहीं है। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने करीब 12 बजकर 10 मिनट पर कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए दिए गए नोटिस आसन द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के दस मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया।

उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने बताया कि विभिन्न मुद्दों पर नियत कामकाज स्थगित कर चर्चा करने के लिए उन्हें नियम 267 के तहत 25 नोटिस मिले हैं। उपसभापति ने बताया कि ये नोटिस पूर्व में दी गई व्यवस्था के अनुरूप नहीं पाए गए अत: इन्हें खारिज कर दिया गया है। इस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हरिवंश ने सदस्यों से शांत रहने की अपील की तथा 2021 में आसन द्वारा दी गई व्यवस्था का अंश भी सुनाया।

उन्होंने कहा कि वह नियमों के अनुसार चल रहे हैं। इस बीच हंगामा करते हुए कुछ सदस्यों ने अपने स्थानों से आगे आकर नारेबाजी शुरू कर दी। हरिवंश ने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और कार्यवाही चलने देने का अनुरोध करते हुए कहा, जिन सदस्यों ने शून्यकाल में अपनी बातें रखने के लिए स्वीकृति ली है, मैं उनका नाम पुकार रहा हूं। शून्यकाल सदस्यों के लिए अहम है।

हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि आज तक सदन में सदस्यों के पास 180 तारांकित प्रश्न पूछने, शून्यकाल के तहत 180 मुद्दे उठाने और विशेष उल्लेख के जरिये लोक महत्व के इतने ही मुद्दे उठाने का अवसर था लेकिन लगातार व्यवधान के कारण अब तक केवल 13 तारांकित प्रश्न, शून्यकाल के तहत पांच मुद्दे और केवल 17 विशेष उल्लेख ही हो पाए हैं।

हरिवंश ने कहा, वर्तमान सत्र में अब तक हम 51 घंटे 30 मिनट बर्बाद कर चुके हैं। उपसभापति ने पुन: सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और शून्यकाल चलने देने की अपील की। सदन में व्यवस्था न बनते देख उन्होंने 11 बजकर दस मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ है और तब से आज तक विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से उच्च सदन में एक बार भी शून्यकाल तथा प्रश्नकाल नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...