back to top

विपक्ष सीएए को लेकर लोगों में गलतफहमी फैला रहा: निर्मला सीतारमण

जयपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां संशोधित नागरिकता कानून पर घर-घर जनजागरण अभियान शुरू करते हुए विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर लोगों में गलतफहमी फैलाने का आरोप लगाया।

जयपुर पहुंचीं सीतारमण ने सांगानेर इलाके के कागजी मोहल्ले में खुदाबक्श चौक पर एक मुस्लिम परिवार के घर जा कर सीएए के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सीएए किसी की भी नागरिकता लेने के लिए नहीं है बल्कि यह कानून नागरिकता देगा। सीतारमण ने कहा विपक्ष को और कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए वह गलतफहमी फैला रहा है, जो गलत है।

सीएए को विपक्ष राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर या राष्ट्रीय नागरिकता पंजी से जोड़कर लोगों में गलतफहमी फैला रहा है और हमें इस गहलफहमी को दूर करना है। कागजी मोहल्ले में जनजागरण अभियान के शुभारंभ के बाद, इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री पास की लक्ष्मी कॉलोनी पहुंचीं। सीतारमण के साथ जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। दोपहर बाद वित्त मंत्री भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

RELATED ARTICLES

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...