back to top

ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमला व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरु होते ही स्थगित हो गई। लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करते हुए नजर आए। विपक्षी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की। इस मुद्दे पर विपक्ष ने पीएम मोदी से जवाब की मांग की।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। विपक्ष का ये तरीका सही नहीं है। सत्र के पहले दिन ये आचरण सही नहीं हैं। संसद में सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। सभी दलों को पर्याप्त वक्त मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराएंगे। सरकार सभी सवालों के जवाब देगी। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

21 जुलाई से 21 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा। कुल 32 दिन में 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। केंद्र सरकार 8 नए बिल पेश करेगी, 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। आज नए इनकम टैक्स बिल पर बनी कमेटी लोकसभा में रिपोर्ट पेश करेगी। छह दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को नया बिल रिप्लेस करेगा। 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण कार्यवाही नहीं होगी।

इस मानसून सत्र में सरकार 8 नए विधेयक पेश करेगी
वहीं इस मानसून सत्र में सरकार 8 नए विधेयक पेश करेगी। इनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने पर विचार कर रही है। मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, भारतीय संस्थान प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, कराधान विधि (संशोधन) विधेयक है।

भू-विरासत स्थल एवं भू-अवशेष विधेयक, खान एवं खान (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, गोवा के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक 2024, मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024, भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 आयकर विधेयक 2025 को भी लोकसभा में पारित किए जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...