back to top

विपक्षी गठबंधन भारत को मिटाना चाहता है, देशवासी इससे सतर्क रहें: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के लोगों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह गठबंधन भारत की संस्कृति और भारत को मिटाना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी से लेकर स्वामी विवेकानंद तक और माता अहिल्या बाई होलकर से लेकर मीराबाई तक हजारों हजार साल तक यह सनातन धर्म, सनातन संस्कृति हर किसी को प्रेरित करती रही है।

उन्होंने कहा कि यह सनातन संस्कृति है जो संत रविदास, संत कबीरदास को संत शिरोमणी कहती है। प्रधानमंत्री
ने कहा कि ऐसी सनातन संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश इंडी गठबंधन के लोगों ने किया है। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के लोगों को इनसे बहुत सतर्क रहना है क्योंकि ये भारत की हजारों साल की संस्कृति को मिटाना चाहते हैं, ये भारत को मिटाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री कहा, छत्तीसगढ़ की भूमि भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यहां माता कौशल्या का भव्य मंदिर है। आज इस पवित्र भूमि पर मैं आप सभी भाई-बहनों को हमारी आस्था और हमारे देश के खिलाफ जो साश हो रही है उसके प्रति जागरूक करना चाहता हूं। जिन लोगों को आप सभी ने पिछले नौ साल से केंद्र सरकार से दूर रखा है, वह जो लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं, वह अब आपसे इतनी नफरत से भर गए हैं कि उन्होंने आपकी पहचान और संस्कृति के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बनाया है जिसे कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं, लेकिन इंडी गठबंधन ने तय किया है कि वह भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा। मोदी ने कहा, सनातन संस्कृति वह है जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके झूठे बेरों को खाने का आनंद लेते हैं। सनातन संस्कृति वह है, जहां राम वनवासियों को, निषाद राज को अपने भाई से भी बढ़कर बताते हैं। सनातन संस्कृति वह है जहां राम नाव चलाने वाले केवट को गले लगाते हैं। सनातन संस्कृति वह है जो किसी परिवार में जन्म को नहीं, व्यक्ति के कर्म को प्रधानता देती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि यह गरीबों के कल्याण में पीछे है, लेकिन भ्रष्टाचार में आगे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गोबर खरीद योजना में भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ केवल नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां हुए विकास कार्यों के कारण हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार विकास कार्यों में नहीं, बल्कि केवल खोखली बातें और दावे करने में लगी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज दुनिया के बड़े-बड़े संस्थान भारत की सफलता से सीखने की बात कर रहे हैं।उन्होंने चंद्रयान मिशन और जी20 शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों पूरे देश में उत्सव का माहौल है।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...