back to top

इस हफ्ते हाईकोर्ट में सिर्फ जरूरी मामलों की होगी सुनवाई

लखनऊ। प्रयागराज और लखनऊ में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। इसके चलते इलाहाबाद हाई कोर्ट में 12, 13 और 14 अगस्त को अदालतें नहीं बैठेंगी। इन दिनों केवल अतिआवश्यक मामलों की सुनवाई होगी।

उक्त तीनों दिन न्यायिक व प्रशासनिक कार्य भी नहीं होंगे। केवल नये दाखिल मुकदमों व बैकलाग को निपटाने के लिए रिपोर्टिंग अनुभाग सीमित स्टाफ के साथ कार्य करेगा।

इलाहाबाद में मुख्य न्यायाधीश व लखनऊ पीठ में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुकदमों की सुनवाई करेंगे। इनके अलावा अन्य अदालतें नहीं बैठेंगी। साथ ही 12, 13, 14, 15 व 16 अगस्त को शारीरिक रूप से उपस्थित होकर मुकदमों का दाखिला भी नहीं हो सकेगा।

मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर द्वारा पारित इस आदेश की अधिसूचना महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने जारी कर दी है। इसके तहत 12 व 13 अगस्त को सुने जाने वाले मुकदमें 17 व 18 अगस्त को सुने जायेंगे, जबकि 10 अगस्त के मुकदमें भी 18 अगस्त को सुने जायेंगे।

इसी प्रकार 14, 17 व 18 अगस्त के मुकदमे 25, 26 व 27 अगस्त को सुने जायेंगे, जबकि पांच से 14 अगस्त की घोषित विशेष पीठें 21 अगस्त तक जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...