back to top

T20 World Cup से पहले युवाओं को आजमाने के लिये सिर्फ 5 मैच बाकी, IPL होगा मुख्य आधार

गक्बेरहा (दक्षिण अफ्रीका) . पहला मैच बारिश की भेंट होने की वजह से भारत के युवा खिलाड़ियों के पास से टी20 वर्ल्डकप के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता करने का एक मौका निकल गया लिहाजा भारतीय टीम प्रबंधन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में मौसम साफ रहने की दुआ कर रहा होगा।

डरबन में रविवार को मैच में टॉस भी नहीं हो सका और दूसरे मैच में भी बारिश का पूर्वानुमान है। अब जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को इस प्रारूप में सिर्फ पांच मैच और खेलने हैं और टीम प्रबंधन के पास खिलाड़ियों को आजमाने के लिये बस इतने ही मैच बचे हैं। मौजूदा हालात में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिये भारतीय टीम के चयन का मुख्य आधार आईपीएल होगा।

चयनकर्ताओं ने इस श्रृंखला के लिये 17 सदस्यीय टीम चुनी थी और अब यह संभव नहीं लग रहा कि बाकी दो मैचों में सभी 17 खिलाड़ियों को मौका मिल सकेगा। विश्व कप के ठीक बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 श्रृंखला में शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं थे। छह महीने बाद होने वाले टी20 विश्व कप में उनकी, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की जगह तो लगभग तय है। यशस्वी जायसवाल और रूतुराज गायकवाड़ ने रन बनाये हैं लेकिन अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्व कप खेलते हैं तो इन दोनों युवाओं को आईपीएल में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

विश्व कप से पहले इसके बाद भारतीय टीम को सिर्फ अफगानिस्तान से घरेलू श्रृंखला खेलनी है। ऐसे में विश्व कप टीम के चयन का आधार आईपीएल ही रखने के लिये चयनकर्ता मजबूर होंगे।रिंकू की तरह जितेश वर्मा भी टी20 प्रारूप में अच्छे फिनिशर हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद वह इसे दोहराना चाहेंगे।

दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त उछाल युवा भारतीय बल्लेबाजों के लिये चुनौतीपूर्ण हो सकती है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का विश्व कप टीम में चयन तय है। इस श्रृंखला के लिये दीपक चाहर का चयन हुआ था लेकिन निजी कारणों से वह नहीं आ सके। कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई स्पिन का मोर्चा संभालेंगे जबकि रविंद्र जडेजा विश्व कप के बाद ब्रेक पर हैं।

भारत की ही तरह दक्षिण अफ्रीका के पास भी विश्व कप से पहले पांच ही मैच बचे हैं। पहले दो मैचों के लिये मार्काे जेनसन और गेराल्ड कोत्जी का चयन हुआ है। पहला मैच बारिश में धुल गया और अब टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने से पहले उनके पास एक ही मैच बचा है।

टीमें :

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी (पहला और दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्काे जेनसेन (पहला और दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिले फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, टÑिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...