back to top

नेपाल पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और दो घायल

पटना/नई दिल्ली। बिहार के सीतामढ़ी जिले से लगी नेपाल की सीमा पर शुक्रवार को नेपाल सीमा पुलिस के जवानों की कथित गोलीबारी में एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 45 वर्षीय भारतीय नागरिक लगन यादव को नेपाल सीमा पुलिस ने हिरासत में लिया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्र ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर नेपाली सीमा के भीतर हुई।

चंद्रा ने बताया कि स्थिति अभी सामान्य है और हमारे स्थानीय कमांडर ने तत्काल नेपाली समकक्ष एपीएफ से संपर्क किया। एसएसबी के महानिरीक्षक (आईजी) पटना फ्रंटियर संजय कुमार ने पीटीआई-भाषा से बताया कि घटना स्थानीय लोगों और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के बीच हुई। आईजी ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि अन्य दो लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय विकेश यादव को पेट में गोली लगी थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई जबकि उदय ठाकुर (24) और उमेश राम (18) घायल हुए हैं और उन्हें बिहार की राजधानी पटना से 85 किलोमीटर दूर सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक एपीएफ के जवानों ने लगन यादव की पुत्रवधू की इलाके में उपस्थिति पर तब आपत्ति जताई जब उसे उन्होंने भारत में मौजूद कुछ लोगों से बातचीत करते हुए देखा।

उन्होंने बताया कि लगन यादव की पुत्रवधू नेपाल की है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सीमा के दोनों ओर रिश्तेदारी है और कोई बाड़ नहीं होने की वजह से लोग सीमा के दोनों ओर रिश्तेदारों से मिलने आते-जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि एपीएफ कर्मियों ने इस मुलाकात पर आपत्ति जताई जिसके बाद नेपाल पुलिस के कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई और घटनास्थल पर भारत की ओर से 75 से 80 लोग जमा हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि एपीएफ का दावा है कि उसने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले हवा में गोली चलाई, लेकिन बाद में हथियार छीने जाने के भय से उन्होंने लोगों पर निशाना साधकर गोली चलाई जो तीन लोगों को लगी। उन्होंने बताया कि यह घटना सीतामढ़ी जिले के जानकीनगर और नेपाल के सरलाही के बीच हुई।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासन और एसएसबी के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि इस इलाके की सुरक्षा एसएसबी की 51वीं बटालियन के जिम्मे है और यह इलाका खंभा संख्या 319 के अंतर्गत आता है। भारत-नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी की है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...