back to top

यूपी एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी बदमाश

आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की एक टीम से शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी शंकर कनौजिया मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कनौजिया हत्या और डकैती के मामलों में वांछित था।

अधिकारी ने कहा कि एसटीएफ की वाराणसी इकाई को शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि कनौजिया अपने गिरोह के साथ आजमगढ़ इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है, जिसके बाद एसटीएफ की एक टीम ने उसे जहानागंज थाना क्षेत्र में पकड़ने का प्रयास किया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्थााएसटीएफ) अमिताभ यश ने कहा, ैजब एसटीएफ ने शंकर को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने टीम पर गोलियां चला दीं। एसटीएफ टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसटीएफ टीम ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शंकर दोहरीघाट इलाके में डकैती के दौरान विंध्याचल पांडे नाम के एक व्यक्ति की हत्या के बाद 2011 से फरार था और फरार रहते हुए वह डकैती व अन्य अपराध करता रहा। पुलिस के अनुसार जुलाई 2024 में, उसने महाराजगंज से शैलेंद्र सिंह का अपहरण किया और बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

RELATED ARTICLES

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...