back to top

अधिकारी के संक्रमित पाए जाने पर शास्त्री भवन की एक मंजिल हुई सील

नई दिल्ली। विधि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद, शास्त्री भवन की एक मंजिल को आंशिक रूप से सील कर दिया गया है। इस सरकारी इमारत में कई मंत्रालयों के दफ्तर हैं। यह लुटियन जोन में स्थित दूसरी सरकारी इमारत है जिसे एक हफ्ते के अंदर आंशिक रूप से सील किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शास्त्री भवन में गेट एक से तीन की तरफ से चौथी मंजिल के ए विंग को सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। कई द्वार और लिफ्ट भी बुधवार तक बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि विधि मंत्रालय का एक अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और प्रोटोकॉल के मुताबिक, उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। मंत्रालय का दफ्तर शास्त्री भवन में दूसरी मंजिल पर है।

दूसरे वरिष्ठ सरकारी अफसर ने बताया कि उप सचिव अपने एक करीबी रिश्तेदार को इलाज के लिए नियमित तौर पर अस्पताल ले जाया करते थे और शायद उन्हें वहीं से संक्रमण लगा हो। उन्होंने बताया, प्रोटोकॉल के मुताबिक मंत्रालय को संक्रमण मुक्त करने के लिए सील कर दिया गया है। जो कवायद अपनानी चाहिए थी, वह की जा रही है।

इससे पहले 28 अप्रैल को नीति आयोग की इमारत को 48 घंटे के लिए सील किया गया था। वहां निदेशक स्तर का एक अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। नीति आयोग से पहले राजीव गांधी भवन को संक्रमण मुक्त करने के लिए सील किया गया था। इस इमारत में नागर विमानन मंत्रालय का दफ्तर है। इसी तरह के अन्य मामलों में, हाल में सीआरपीएफ का मुख्यालय और बीएसएफ के मुख्यालय का एक हिस्सा सील किया गया है। ए इमारतें राष्ट्रीय राजधानी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...