back to top

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतार लगी थी, हर कोई अपनी बारी का इंतजार करता नजर आया। डालीगंज के मनकामेश्वर मंदिर, महाकाल मंदिर, सदर के द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, चौक के कोनेश्वर मन्दिर, ठाकुरगंज के कल्याण गिरि मन्दिर, रकाबगंज के सिद्धिनाथ मन्दिर व नागेश्वर मन्दिर, लालकुआं स्थित महाकालेश्वर मन्दिर, ठाकुरगंज के मांपूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर मन्दिर सहित सभी मंदिरों में भगवान भोले के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा था। डालीगंज के मनकामेशवर मंदिर मे बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोलेनाथ के दर्शन किए। शहर के मनकामेश्वर मठ मंदिर में 5:30 बजे से ही महिलाओं व पुरुषों की अलग अलग कतारें लगने लगी थी। दूसरे सोमवार को भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए दो पाइप अरघा लगाए गए जिससे लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिर के आसपास का इलाका बोल बम बम, ओम नम: शिवाय के जयकारों से गूंज रहा था। राजेंद्रनगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में सुबह चार बजे भस्म आरती हुई।

 

बेलपत्र, फूलों और मखाने की माला से बाबा का शृंगार हुआ। भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। वहीं सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा शिवाला, छोटा शिवाला, कोनेश्वर मंदिर में भक्त सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। कोरोना संक्रमण के चलते कोनेश्वर मंदिर में बानी झांकी भी भक्तों को देखने को नहीं मिली। इसी तरह राजेंद्रनगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में सुबह चार बजे भस्म आरती हुई। बेलपत्र, फूलों और मखाने की माला से बाबा का शृंगार हुआ। भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। वहीं सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा शिवाला, छोटा शिवाला, कोनेश्वर मंदिर में भक्त सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। कोरोना संक्रमण के चलते कोनेश्वर मंदिर में बानी झांकी भी भक्तों को देखने को नहीं मिली।

 

महाकाल मे हुई भस्म आरती: राजेन्द्रनगर के महाकाल मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर की तर्ज पर भस्म आरती की गई और कोरोना महामारी के निजात पाने के लिए देवों के देव महादेव से विशेष प्रार्थना की गयी। संयोजक अतुल मिश्रा ने बताया कि महाकाल के दर्शन के लिए भोर से ही भक्त पहुंचने लगे थे, देखते ही देखते मंदिर के बाहर लंबी कतार लग गयी। कोरोना महामारी के कारण भक्तों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं जिससे कोरोना नियमों का पूरा पालन किया जा सके।
यहां भी हुई पूजा-अर्चना: चौक के कोनेश्वर मन्दिर, ठाकुरगंज के कल्याण गिरि मन्दिर, रकाबगंज के सिद्धिनाथ मन्दिर व नागेश्वर मन्दिर, लालकुआं स्थित महाकालेश्वर मन्दिर, ठाकुरगंज के मांपूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर मन्दिर में भी लोग मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये दर्शन किए। इसके अलावां राजाजीपुरम स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के सोमवार पर सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। पुजारी ने बताया कि ओम नम: शिवाय का जाप किया गया और शाम को बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। सआदतगंज हसनगंज बावली स्थित टीन वाला शिवाला व लकड़मण्डी में पर्वत नाथ मंदिर में भक्तों को शारीरिक दूरी व मास्क पहनकर दर्शन करने की अनुमति दी गयी।

 

 

घरों में भी हुई भगवान शिव की आराधना: सावन माह में देवों के देव महादेव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आज सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी, और भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया। भक्तों ने जलाभिषेक में महादेव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, गन्ना रस आदि से स्नान कराया और अपने परिवार की कामना की। भोले की अभिषेक के बाद बेलपत्र, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, नीलकमल, जंवाफूल कनेर, राई फूल आदि से शिवजी को अर्पित किया जाता है। इसके साथ की भोग के रूप में धतूरा, भांग और श्रीफल महादेव को चढ़ाया जाता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...