back to top

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक,प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

गोरखपुर । चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

शुक्रवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

इसे भी पढ़ें : श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण मास का भव्य शुभारंभ, बाबा के अद्भुत श्रृंगार का करें दर्शन

RELATED ARTICLES

शहरी सहकारी बैंकों के लिए किसी भी समय लाइसेंस को दिशा निर्देशों का मसौदा जल्द : गवर्नर

मुंबई।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए ‘किसी भी समय’ लाइसेंस प्रणाली के तहत आवेदन संबंधी दिशानिर्देशों का मसौदा...

महिला से अभद्रता के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर

कौशांबी। कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता का कथित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर...

सपा विधायक विधान भवन परिसर में धरने पर बैठे,सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र से निलंबित समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...