back to top

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण मास का भव्य शुभारंभ, बाबा के अद्भुत श्रृंगार का करें दर्शन

वाराणसी। श्रावण मास के पहले दिन का शुभारंभ शुक्रवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के साथ अत्यंत भव्यता और भक्तिभाव से हुआ। इस बार मंदिर न्यास द्वारा सनातन परंपरा को समृद्ध करते हुए एक विशेष नवाचार की शुरुआत की गई, जिसकी पहल मंदिर न्यास की कार्यपालक समिति के पदेन अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त वाराणसी श्री एस. राजलिंगम द्वारा की गई।

हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया, किंतु इस बार यह अभिनंदन मंदिर के तीन पवित्र शिखरों भगवान विश्वनाथ, भगवान दंडपाणि एवं भगवान वैकुण्ठेश्वर के समक्ष किया गया। शिखर आराधना के इस पहले चरण में भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनकी आस्था का सम्मान किया गया।

द्वितीय चरण में पुष्पवर्षा के साथ हरि-हर की काशी परंपरा को दर्शाते हुए श्रद्धालुओं को मुख्य गर्भगृह से मंदिर परिसर में स्थित भगवान बद्रीनारायण मंदिर तक ले जाया गया। यह चरण वैष्णव और शैव आस्था के संगम का प्रतीक रहा।

तीसरे और अंतिम चरण में तीन पुष्प थाल माता अन्नपूर्णा को समर्पित किए गए। यह पुष्प पत्रदल दिन भर भक्तों को माता के अक्षत प्रसाद के साथ प्रदान किए जा रहे हैं, जो श्रावण मास के प्रथम दिवस की स्मृति के रूप में भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं।

सनातन परंपरा में शुक्रवार मातृ शक्ति की आराधना का विशेष दिन माना जाता है, और इसी भाव के अनुरूप इस नवाचार की पूर्णाहुति माता अन्नपूर्णा को अर्पित पुष्प थालों के साथ की गई।

  • नवाचार के साथ पुष्पवर्षा, शिखर आराधना और माँ अन्नपूर्णा को अर्पण

इस त्रि-चरणीय नवाचार में त्रिशक्ति, त्रिदेव और त्रैगुण्य शैव दर्शन की समग्र अभिव्यक्ति हुई। भगवान शिव के त्रिशूल, त्रिपुण्ड, और त्रिदल बेलपत्र के प्रतीक रूपों को इस नवाचार में जीवंत किया गया।

इस विशेष अवसर पर मंदिर न्यास के पदेन अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त वाराणसी श्री एस. राजलिंगम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण, डिप्टी कलेक्टर श्री शम्भू शरण एवं तहसीलदार श्री मिनी एल शेखर सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने यह सुनिश्चित किया है कि सनातन परंपराओं को आधुनिक संवेदना के साथ जोड़ते हुए काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गरिमा को निरंतर सशक्त किया जाए।

।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।

RELATED ARTICLES

शहरी सहकारी बैंकों के लिए किसी भी समय लाइसेंस को दिशा निर्देशों का मसौदा जल्द : गवर्नर

मुंबई।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए ‘किसी भी समय’ लाइसेंस प्रणाली के तहत आवेदन संबंधी दिशानिर्देशों का मसौदा...

महिला से अभद्रता के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर

कौशांबी। कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता का कथित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर...

सपा विधायक विधान भवन परिसर में धरने पर बैठे,सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र से निलंबित समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...