back to top

फिल्म इंडस्ट्री में अभिषेक के 25 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन का भावुक संदेश…तुम कभी हार न मानना

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग के माध्यम से न केवल अभिषेक की प्रशंसा की, बल्कि जीवन में संघर्ष और आत्मविश्वास की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

अमिताभ ने लिखा, जीवन का सार है कभी हार न मानना, अंत तक लड़ते रहना। आप जीतें या हारें, लेकिन आप कम से कम संघर्ष तो करें। साहस और दृढ़निश्चय दिखाकर हारने वाले का सम्मान तथाकथित विजेता से अधिक होता है। क्योंकि वह हारते हुए भी याद किया जाता है। एक योद्धा के रूप में, जिसने लगभग जीत हासिल कर ली थी।

उन्होंने आगे कहा, यह सफलता की उस भावना को दर्शाता है जो केवल पैसों और व्यावसायिक उपलब्धियों से नहीं मापी जा सकती। यह आत्मिक संतोष और मेहनत का प्रतीक होती है।

अभिषेक बच्चन को प्रेरित करते हुए अमिताभ ने लिखा, “25 साल… यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। दूसरों से तुलना करना कमजोरी है। आपने हमेशा खुद से तुलना की है, और बहुत कम लोग ऐसा कर पाते हैं। हर दिन मैं आपसे कुछ नया सीखता हूं।

अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए अमिताभ ने लिखा, “लोग मुझसे कहते हैं कि बहुत कर लिया, अब आराम कीजिए। लेकिन मैं कहता हूं कि आराम से बैठ जाना जीवन की हार है। और किसी को कभी हार नहीं माननी चाहिए।

अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वे करीना कपूर के साथ नजर आए थे। जे.पी. दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक ने एक अनाम भारतीय मुस्लिम युवक की भूमिका निभाई थी, जो कच्छ के रण में भारत-पाक सीमा पार कराने वाले शरणार्थियों की मदद करता है।

हाल ही में अभिषेक बच्चन फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे सितारे भी शामिल थे।

अमिताभ बच्चन का यह संदेश न केवल अभिषेक के लिए, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो जीवन में निरंतर संघर्ष कर रहा है और कभी हार न मानने की भावना को जीवित रखे हुए है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...