back to top

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह व सीएम योगी सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का अनुकरणीय आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने वंचितों, पिछड़ों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर सामाजिक समानता की मजबूत नींव रखी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें सामाजिक न्याय का सशक्त हस्ताक्षर बताते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने आजीवन गरीब और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया। सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वंचित और पिछड़े वर्गों को सामाजिक एवं राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने के उनके प्रयासों ने भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा और गहराई दी। उनका सार्वजनिक जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनका नेतृत्व देश को लगातार मार्गदर्शन देता रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए आजीवन कार्य किया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में आशा और आत्मसम्मान का संचार किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सादगीपूर्ण जीवन, अडिग सिद्धांतों और वंचित-शोषित वर्गों के लिए किए गए संघर्ष को अद्वितीय प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति को लोकसेवा का माध्यम बनाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और आवाज दी।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...