back to top

प्रतिकूल मौसमी घटनाओं के कारण हर दिन औसतन आठ लोगों की हो रही मौत

नयी दिल्ली। देश में प्रतिकूल मौसम से जुड़ी घटनाओं के कारण हर दिन औसतन करीब आठ लोगों की मौत हो रही है। इसमें सबसे अधिक मौत भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति, आकाशीय बिजली गिरने, लू, गर्जना तूफान, शीतलहर और धूलभरी आंधी के कारण हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा संकलित विषम मौसमी घटनाओं के कारण वर्ष 2010 से 2021 के मध्य तक होने वाली मौतों के आंकड़ों से यह बात सामने आई है। इसमें कहा गया है, विषम मौसमी घटनाओं के कारण पिछले साढ़े ज्ञारह वर्षों की अवधि में 32,043 लोगों की मौत हुई। इस प्रकार, हर दिन औसतन करीब आठ लोगों की मौत हो रही है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा प्रकाशित जलवायु परिवर्तन संबंधी ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसवीं सदी के मध्य से भारत में औसत तापमान में वृद्धि देखी गई है, मानसूनी वर्षा में कमी आई है, विषम तापमान एवं वर्षा की घटनाओं, सूखा और समुद्र के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

 

 

इसमें कहा गया है कि गंभीर चक्रवात की तीव्रता में वृद्धि हुई है तथा क्षेत्रीय जलवायु में इन परिवर्तनों के पीछे मानवीय गतिविधियां पाए जाने के काफी बाध्यकारी वैज्ञानिक साक्ष्य पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 21वीं सदी में भी मानव प्रेरित जलवायु परिवर्तन इसी गति से जारी रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, भारी वर्षा के कारण उत्पन्न स्थितियों के कारण वर्ष 2010 से 2021 के मध्य तक 13,303 लोगों की मौत हुई जबकि लू के कारण 6,495 और शीतलहर के कारण 2,489 लोगों की मौत हुई। गर्जना तूफान के कारण इस अवधि में 3,832 लोगों की मौत हुई तथा चक्रवाती तूफान के कारण 895, धूलभरी आंधी के कारण 446 एवं हिमपात के कारण 345 लोगों की मौत हुई।

 

 

दूसरी ओर, जलवायु परिवर्तन पर मूल्यांकन रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 1901 से लेकर 2018 के दौरान भारत के औसत तापमान में लगभग 0.7 डिग्री सेल्सिसय की वृद्धि हुई है। हाल के 30 वर्षों की अवधि (1986 से 2015) के दौरान वर्ष के सबसे गर्म दिन और सबसे ठंडी रात के तापमान में क्रमश: 0.63 डिग्री सेल्सियस तथा 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इसमें कहा गया है कि सतह के तापमान और आर्द्रता में संयुक्त वृद्धि से पूरे भारत और खास तौर पर गंगेय एवं सिंधु घाटी क्षेत्र में लू बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1951 से 2015 के बीच उष्णदेशीय हिंद महासागर के समुद्री सतह तापमान में औसतन। डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पिछले छह से सात दशकों के दौरान मौसमी ग्रीष्मकालीन वर्षों में समग्र कमी के चलते भारत में सूखा पड़ने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...