back to top

CM योगी से ओम प्रकाश राजभर ने की मुलाकात, “भर” जाति को ST में शामिल करने के मुद्दे पर की चर्चा

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के मुद्दे पर चर्चा की। इटावा के सैफई तहसील के गांव रणवीर नगर में बंजारा जाति के 2500 लोगों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सुभासपा प्रमुख की सीएम से यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

उन्होंने बताया है कि सीएम योगी कहा कि ने भर,राजभर जाति को एसटी में शामिल करने के लिए 17 जिलो का सर्वे कराया था रिपोर्ट सरकार के पास पहुँच गई है। भरोसा दिलाया कि अब जल्द ही रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले भर/राजभर जाति को एसटी में शामिल हो जाने की संभावना है। अरूण ने बताया कि है भर, राजभर जाति यूपी में पिछड़ा व विमुक्त जाति में तथा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध है।

विमुक्त जाति की क्रम संख्या 01 से 19 में से क्रम संख्या 17 पर अंकित भर जाति को छोड़कर सभी जातियों को या तो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध किए जाने के लिए अष्टम विधानसभा की याचिका समिति द्वारा सिफारिश की गयी है। आज तक उस सिफारिश के क्रम में यूपी से इस जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार को नहीं भेजा गया है।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश में भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध किए जाने के लिए दो माह के अन्दर प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने का पुनः आदेश दिया गया है। अरुण ने बताया है कि भर/राजभर जाति की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक स्थिति को देखते हुए अष्टम विधानसभा की याचिका समिति द्वारा की गयी सिफारिश व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के आलोक में भर/राजभर जाति को तत्काल अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध किए जाने के लिए प्रस्ताव यथा शीघ्र भारत सरकार को भेजने के मुद्दे पर इस मुलाकात के दौरान चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस दिशा में कार्य कर रहे है वह सुभासपा के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने वाली है। सुभासपा ग़रीबो शोषितों,वंचितों के सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयास करती रही है, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्थक करने में लगे हुए है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...