back to top

नीट परीक्षा खत्म करके पुरानी व्यवस्था बहाल हो, बसपा प्रमुख मायावती ने की मांग

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विवादों में घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म करके पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

मायावती ने एक्स पर बृहस्पतिवार को कहा, नीट-स्नातक मेडिकल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर यह मामला सड़क से लेकर संसद तक और उच्चतम न्यायालय तक में गर्माया रहा। अब नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार वालों को इससे जो पीड़ा हुई उन्हें उसका दुख हमेशा सताएगा।

उन्होंने कहा, मेडिकल की इतनी अहम परीक्षा सही से कराने के मामले में देश को अश्वस्त कर पाने में केन्द्र अभी तक विफल है जो समस्या को और गंभीर बना रहा है। नीट यूजी-पीजी परीक्षा को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए।

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने भी नीट की जगह पुरानी परीक्षा व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस सिलसिले में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। प्रस्ताव में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने में कथित अक्षमता की निंदा की गई और राज्य में संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...