back to top

पुराने रक्षा विमानों को मालवाहक विमानों में बदला जा सकता : गडकरी

नई दिल्ली। भारत को लॉजिस्टिक्स की लागत को कम करने के लिए माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। केंद्रीय सड़क परिवहन एव राजमार्ग मंत्री ने नितिन गडकरी ने मंगलवार को यह बात कही। इसके साथ ही गडकरी ने कहा कि रक्षा और एयरलाइन कंपनियों के पुराने विमानों को मालवाहक या कार्गाे विमान में बदलने की संभावना तलाशी जानी चाहिए।

डोमेस्टिक एयर कार्गाे एजेंट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ परिचर्चा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। मत्स्य अर्थव्यवस्था को अभी के एक लाख करोड़ रुपये से छह लाख करोड़ रुपये पहुंचाया जा सकता है। एसोसिएशन के सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि देश में कृषि, मछली और अन्य उत्पादों का परिवहन एक बड़ी समस्या है।

लॉजिस्टिक्स की लागत को कम करने के लिए हमें माल ढुलाई क्षमता बढ़ानी होगीद्य। पुराने रक्षा विमानों तथा एयरलाइन कंपनियों के पुराने विमानों को मालवाहक विमानों में बदलने की संभावना तलाशी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत 13 प्रतिशत बैठती है। वहीं विकसित देशों में यह आठ प्रतिशत बैठती है।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र और एयरलाइन कंपनियों के पुराने विमानों को कार्गाे विमानों में बदला जाना चाहिए और इनका इस्तेमाल विदेशों को उत्पाद पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए। इन विमानों के लिए पायलटों की नियुक्ति अनुबंध पर की जा सकती।

उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों के जेट एयरवेज के विमानों के बेड़े के इस्तेमाल की संभावना तलाशने को कहा। गडकरी ने एसोसिएशन से हवाईअड्डों के आसपास बुनियादी ढांचे के विकास की संभावना तलाशने को कहा। उन्होंने कहा कि वहां शीतगृह लगाए जा सकते हैं, इसकी संभावना का पता लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 17 ऐसे राजमार्ग रास्तों पर काम कर रहा है जहां हवाई पट्टी लगाई जा सकती है। बादे में इसपर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के पास कृषि उत्पाद, फल, सब्जियों और मछलियों के लिए निर्यात की व्यापक संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी मत्स्य अर्थव्यवस्था एक लाख करोड़ रुपये की है। इसे बढ़ाकर छह लाख करोड़ रुपए पर पहुंचाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...