back to top

डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ओडिशा तेजी से प्रगति कर रहा है : PM मोदी

झारसुगुड़ा (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। मोदी ने देश भर में आठ आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्र आईआईटी में पढ़ सकेंगे। प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा में रैली में को संबोधित करते हुए कहा कि कला और संस्कृति के प्रति ओडिशा का प्रेम और लगाव विश्व प्रसिद्ध है।

मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ओडिशा तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने गुजरात के सूरत जिले में बरहामपुर को उधना से जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कहा कि ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात में रह रहे ओडिशा के लोगों को फायदा होगा। चिप से लेकर शिप तक भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है।

प्रधानमंत्री ने।,400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 34 किलोमीटर लंबी कोरापुट-बैगुड़ा रेल लाइन और 82 किलोमीटर लंबे मनाबर-कोरापुट-गोरपुर खंड राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने बीएसएनएल की स्वदेशी तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों की शुरूआत की। मोदी ने संबलपुर शहर में 273 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। जून 2024 में ओडिशा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से 15 महीने में प्रधानमंत्री का राज्य का यह छठा दौरा है। मोदी का झारसुगुड़ा दौरा सात साल के अंतराल के बाद हुआ है। वह 22 सितंबर 2018 को ओडिशा के दूसरे वाणिज्यिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए यहां आए थे।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...