back to top

नुसरत जहां मां बनीं:बंगाली एक्ट्रेस और TMC सांसद ने बेटे को जन्म दिया

 

पति से हो चुका विवाद
नुसरत कुछ समय पहले पति निखिल जैन के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में आई थीं। निखिल और नुसरत पिछले साल नवंबर से अलग रह रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे थे जिसके बाद नुसरत ने मीडिया के सामने आते हुए निखिल के साथ अपनी शादी को अमान्य करार दे दिया था और उनपर अपने पैसों के गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

निखिल-नुसरत की शादी तुर्की में 19 जून 2019 को टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई थी। वहीं, निखिल ने आरोपों पर कहा था कि शादी के बाद से ही नुसरत के व्यवहार में बदलाव आ गया था। नुसरत ने उनसे काफी पैसे उधार लिए थे। निखिल ने ये भी कहा कि बार-बार शादी रजिस्टर करवाने की बात कहने के बावजूद नुसरत ने उनकी बात नहीं सुनी और आनाकानी करते हुए इसे टालती रहीं।

2 साल पहले हुई थी शादी

निखिल और नुसरत की शादी तुर्की में 19 जून 2019 को टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई थी। इसके आधार पर ही नुसरत ने निखिल से अपने सेपरेशन के लिए तलाक का आवेदन देने से मना कर दिया था। नुसरत का कहना है कि तुर्की का कानून भारत में मान्य नहीं है इसलिए उनकी शादी की भी यहां कोई मान्यता नहीं। वे तो निखिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। निखिल और नुसरत दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

निखिल ने कहा था बच्चा मेरा नहीं

पति निखिल से अलग होने के बाद नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबरें भी जोर पकड़ने लगी थीं। इस पर एक्ट्रेस ने कोई सफाई नहीं दी थी, लेकिन निखिल ने साफ कर दिया था कि यह बच्चा उनका नहीं है। उधर निखिल से अलग होने के बाद नुसरत का नाम लगातार बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता से जुड़ रहा है। दोनों ने फिल्म एसओएस कोलकाता में साथ काम किया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...