back to top

Nurse Day 2020 : प्रधानमंत्री मोदी ने की नर्साे के योगदान की सराहना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को स्वस्थ्य रखने में नर्साे के योगदान की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में उनके महत्वपूर्ण कार्याे के प्रति देश आभारी रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हमारी पृथ्वी को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी नर्साे के प्रति आभार व्यक्त करने का एक विशेष दिवस है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे (नर्स) कोविड-19 को पराजित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। हम उन नर्साे और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति आभारी हैं।

मोदी ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल से प्रेरित हमारी कठिन परिश्रमी नर्स जबर्दस्त करूणा से भरी हुई हैं। आज हम उनके कल्याण के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में अधिक ध्यान देने को प्रतिबद्ध हैं ताकि इनकी कमी न हो।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर देश के प्रति असीम करूणा एवं सेवा के लिए वे सभी नर्साे, आशा एवं आंगनवाड़ी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी (नर्साे) दृढ़ इच्छाशक्ति न केवल समाज के स्वास्थ्य के लिए बल्कि कोविड-19 के संकट के खिलाफ लड़ाई में लोगों को प्रेरित कर रही है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...