back to top

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 3.13 लाख रह गई

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 से पीड़ित होकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह 95 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या के 30 प्रतिशत से अधिक है। भारत में इस समय 3,13,831 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.14 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों और ठीक होने वाले लोगों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। मंत्रालय के अनुसार, ठीक होने वाले लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 92,06,996 अधिक हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से पीड़ित होकर ठीक होने वाले मरीजों की दर भी बढ़कर 95.40 प्रतिशत हो गई है। वैश्विक स्तर पर भारत उन देशों में शामिल हो गया है जहां ठीक होने की दर सर्वाधिक है।

प्रतिदिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या, संक्रमितों की संख्या से अधिक सामने आ रही है जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार घट रही है और ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या में वृद्धि हो रही है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में भारत में केवल 22,890 लोग कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए। इसी दौरान 31,087 और लोग ठीक हो गए। पिछले 21 दिन में ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या में से 52.76 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के हैं।

एक दिन में ठीक होने वाले लोगों की संख्या केरल में सर्वाधिक 4,970 थी। पिछले चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में 4,358 और पश्चिम बंगाल में 2,747 लोग ठीक हुए। प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में केरल सबसे ऊपर है जहां 4,969 नए मामले सामने आए। एक दिन में कोविड-19 से 338 मरीजों की मौत हो गई। भारत में महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले 13 दिन में प्रतिदिन 500 से भी कम मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह को राहत, एफडब्ल्यूआईसीई ने फैसला पलटा

मुंबई। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोआॅपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया...

काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान की लीगल नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- यह बायोपिक नहीं

मुंबई। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर...