back to top

कोविड -19 से मरने वालों की तादाद हजार के पार, मामले 31,332 हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,007 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,332 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 7,695 मरीज ठीक हो गए हैं और एक देश से चला गया था। वहीं 22,629 लोगों का अब भी संक्रमण का इलाज चल रहा है। कुल मामलों में 111 विदेशी शामिल हैं।

मंगलवार शाम से कुल 70 मरीजों की जान गई है जिनमें से महाराष्ट्र में 31, गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 5, उत्तर प्रदेश में 3, पश्चिम बंगाल में 2 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। देश में कोविड-19 से हुई 1,007 मौत में से सबसे ज्यादा 400 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 181, मध्य प्रदेश में 120, दिल्ली में 54, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 34 और आंध्र प्रदेश में 31 मरीजों की मौत हुई है।

तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 25, पश्चिम बंगाल में 22 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि कर्नाटक में 20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। बीमारी से पंजाब में 19, जम्मू कश्मीर में आठ, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़े बुधवार सुबह अपडेट किए गए हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 9,318 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,744, दिल्ली में 3,314, मध्य प्रदेश में 2,387, राजस्थान में 2,364, तमिलनाडु में 2,058 और उत्तर प्रदेश में 2,053 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,259 और तेलंगाना में 1,004 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 725, जम्मू-कश्मीर में 565, कर्नाटक में 523, केरल में 485, बिहार में 366 और पंजाब में 322 हो गई है। हरियाणा में कोरोना वायरस के 310 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 118 मामले हैं। झारखंड में 103 और उत्तराखंड में 54 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। चंडीगढ़ में 56 मामले हैं तो हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हुए हैं। छत्तीसगढ़ और असम में 38-38 लोग संक्रमित हुए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं जबकि लद्दाख में इस संक्रमण ने 22 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...