back to top

देश में कोरोना के नए मामलों की तुलना में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या ज्यादा

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पिछले दस दिनों से देश में कोविड-19 के रोजाना 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। देश में अब तक 12.65 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है और संक्रमण दर भी घट कर 7.01 प्रतिशत हो गई है। नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 29,163 नए मामले आए और 40,791 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वर्तमान में 4,53,401 मरीज हैं जो कुल मामलों का महज 5.11 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, पिछले दो दिनों से देश में रोजाना करीब 30,000 मामले आ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में लगातार 50,000 से कम मामले आए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, यह दिखाता है कि कोविड-19 को लेकर बड़ी आबादी ने उचित व्यवहार को अपनाया है। यूरोप के कई देशों और अमेरिका में लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर भारत में संक्रमण के मामलों का कम होना महत्वपूर्ण है। देश में 82,90,370 लोगों के ठीक होने से स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 93.42 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से ठीक होने के 72.87 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए । केरल में सबसे ज्यादा 6567 लोग ठीक हो गए। पश्चिम बंगाल में 4376 और दिल्ली में 3560 लोग ठीक हो गए। नए मामलों में 75.14 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तेजी से मामले बढ़ रहे थे लेकिन सोमवार को 3797 मामले आए। पश्चिम बंगाल में 3012 और केरल में 2710 नए मामले आए।

मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान देश में 449 मरीजों की मौत हुई, जिसमें 78.40 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और केंद्रप्रशासित प्रदेशों में हुई। दिल्ली में 99 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 60 और पश्चिम बंगाल में 53 मरीजों की मौत हुई। कोविड-19 के 29,163 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 88,74,290 हो गई है। देश में 449 और मरीजों की मौत होने के साथ अब तक 1,30,519 लोगों की जान गई है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...