back to top

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 73.56 लाख

नई दिल्ली। कोविड-19 से एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के रोजाना नए मामलों से ज्यादा होने का रूख बना हुआ है और एक दिन में बीमारी से 49,082 मरीज ठीक हुए जिससे बीमारी से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 78.68 लाख हो गई है। यह संख्या उपचाराधीन मरीजों से 73 लाख 56 हजार 303 ज्यादा है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

एक दिन में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक होने का रूख रविवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रहा। मंत्रालय ने कहा, इससे सक्रिय मामलों की संख्या कम करने में मदद मिली है जो वर्तमान में पांच लाख 12 हजार 665 कम हो गई है जो कुल मामलों का 6.03 फीसदी है। भारत में पिछले 24 घंटे में रोजाना नए मामले 50 हजार से कम हो गए हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के 45,674 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा, 15 अक्टूबर से रोजाना नए मामलों में कमी आने का रूख बना हुआ है। मंत्रालय ने कहा, ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर वर्तमान में 73,56,303 हो गया है। यह अंतर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। नए ठीक हुए मामलों में से 76 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा ठीक होने वाले मामले में महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर केरल पहले स्थान पर आ गया है।

केरल में पिछले 24 घंटे में 7120 व्यक्ति ठीक हुए हैं जबकि महाराष्ट्र में 6478 व्यक्ति ठीक हुए हैं। सुबह आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस के 45,674 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,07,754 हो गई है। वहीं 559 और व्यक्तियों की मौत के साथ कोरोना वायरस से अभी तक एक लाख 26 हजार 121 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...